Breaking News
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज

क्या आपको भी हो जाते हैं बार-बार छाले? तो हल्के में न लें, हो सकती हैं ये पांच गंभीर बीमारियां

क्या आपको भी हो जाते हैं बार-बार छाले? तो हल्के में न लें, हो सकती हैं ये पांच गंभीर बीमारियां

वैसे तो मुंह में छाले होना एक सामान्य समस्या है, जो कई बार उटपटांग खाने से या पेट की खराबी से हो सकती है। लेकिन अगर आपको बार-बार मुंह में छाले हो जाते हैं और यह गले तक उतर आते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है, क्योंकि यह मुंह के छाले कुछ गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं, जिसे आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए हम आपको बताते हैं उन पांच गंभीर बीमारियों के बारे में जो मुंह के छालों से संबंधित होती है।

हेलिकोबैक्टर पाइलोरी इन्फेक्शन
एच. पाइलोरी एक जीवाणु है जो पेट और छोटी आंत की परत को संक्रमित कर सकता है, जिससे अल्सर होते है।

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स (जीईआरडी)
जीईआरडी एक ऐसी स्थिति है जहां पेट का एसिड बार-बार ग्रासनली में वापस चला जाता है, जिससे ग्रासनली की परत में जलन और संभावित अल्सर हो जाता है।

जोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम
इस रेयर बीमारी में अग्न्याशय या गैस्ट्रिनोमा का विकास होने लगता है, जिससे पेट में एसिड का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। बॉडी में एसिड पेट और छोटी आंत में कई अल्सर का कारण बन सकता है।

कैंसर
कई गंभीर मामलों में, अल्सर पेट या गैस्ट्रिनोमा के कैंसर से जुड़ा हो सकता है। अगर लंबे समय तक जलन और सूजन बनी रहती है, तो ये कैंसर सेल्स को बढ़ा सकती है। आमतौर पर मुंह और गले के कैंसर होने पर होंठ, तालु, मुंह के अंदर, जीभ, टॉन्सिल या गले के पीछे की ओर छाले या कैंसर की गांठे हो जाती है।

एनीमिया
जी हां, जिन लोगों को बार-बार मुंह में छाले होते हैं वह एनीमिक भी हो सकते हैं, क्योंकि विटामिन बी12 की कमी के कारण मुंह में जलन और बार-बार छाले हो जाते है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में से खून की मात्रा कम होने लगती है और शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top