Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
सतीश की संदिग्ध मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी, भगत सिंह चौक पर लगाया जाम
सतीश की संदिग्ध मौत पर भड़के सफाई कर्मचारी, भगत सिंह चौक पर लगाया जाम
अयोध्या से जनकपुर तक शुरू हुई सीधी ट्रेन सेवा, पीएम मोदी और नेपाल के पीएम ने दिखाई हरी झंडी
अयोध्या से जनकपुर तक शुरू हुई सीधी ट्रेन सेवा, पीएम मोदी और नेपाल के पीएम ने दिखाई हरी झंडी
ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल
ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल
बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह
बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अयोध्या से जनकपुर तक शुरू हुई सीधी ट्रेन सेवा, पीएम मोदी और नेपाल के पीएम ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या से जनकपुर तक शुरू हुई सीधी ट्रेन सेवा, पीएम मोदी और नेपाल के पीएम ने दिखाई हरी झंडी

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर अब रेल मार्ग से सीधे जुड़ गई हैं। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को एक नई पहल हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस से अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच चलने वाली साप्ताहिक रेल सेवा ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस रेल सेवा से दोनों देशों के यात्रियों को बिना ट्रेन बदले सीधे सफर करने की सुविधा मिलेगी।

ट्रेन सेवा के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-नेपाल संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों का रिश्ता केवल भौगोलिक निकटता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास, मित्रता और साझा विरासत पर आधारित है। उन्होंने नेपाली प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ हुई बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा कि नेपाल के भविष्य और भारत के साथ उसके संबंधों को लेकर उनका दृष्टिकोण नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को प्रतिबिंबित करता है। दोनों देशों के रिश्तों को और ऊंचाई देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में हाल के महीनों में आई प्राकृतिक आपदा पर दुख जताते हुए उसके पुनर्निर्माण और विकास में सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पैकेज की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नेपाल के विकास, पुनर्निर्माण और भविष्य की जरूरतों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरयू-कमला एक्सप्रेस को दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अयोध्या और जनकपुर का संबंध रामायण काल से जुड़ा है। ऐसे में सीधी रेल सेवा शुरू होने से रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जनकपुर पहुंचना आसान होगा। वहीं नेपाल से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच रेल मार्ग की कुल दूरी करीब 604 किलोमीटर है। इस दौरान ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के 10 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इनमें अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो (दरभंगा), मधुबनी और जयनगर शामिल हैं। जयनगर भारत में इस ट्रेन का अंतिम पड़ाव होगा, जिसके बाद ट्रेन नेपाल में प्रवेश कर जनकपुर धाम पहुंचेगी।

28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए शुरू होगी सेवा
प्रधानमंत्री स्तर पर 23 नवंबर को इस रेल सेवा का उद्घाटन किया गया है, जबकि आम यात्रियों के लिए इसमें सफर की शुरुआत 28 नवंबर से होगी। अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम तक करीब 604 किलोमीटर का सफर लगभग 18 घंटे में पूरा होगा। खास बात यह है कि यात्रियों को रास्ते में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में संचालित की जाएगी।

निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक, सरयू-कमला एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार शाम 5 बजकर 50 मिनट पर अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में प्रत्येक शनिवार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर जनकपुर धाम से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। इस सेवा के शुरू होने से भारत और नेपाल के बीच रेल संपर्क को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

Back To Top