Breaking News
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 का जलवा देखने को मिल रहा है। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और कमाई के मामले में इतिहास रच चुकी है। वहीं इसके साथ रिलीज हुई प्रोजेक्ट हेल मेरी भी धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का ताज़ा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
रिलीज के बाद से ही धुरंधर 2 दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते के अंत में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन तीसरे वीकेंड पर इसने फिर जोरदार वापसी की। रविवार को फिल्म ने 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

ओपनिंग डे पर ही 102.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये जोड़ते हुए फिल्म ने महज 18 दिनों में 1013.77 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही धुरंधर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी शानदार प्रदर्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ धुरंधर 2 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 18 दिनों में दुनियाभर में 1605.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। नॉर्थ अमेरिका में ही इसने करीब 25 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जो इसे वहां भी टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल करता है।

इन बड़ी फिल्मों से अभी पीछे
हालांकि भारत में रिकॉर्ड बनाने के बावजूद, वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में धुरंधर 2 अभी कुछ बड़ी फिल्मों से पीछे है। पुष्पा 2, बाहुबली 2 और दंगल जैसी फिल्मों ने वैश्विक स्तर पर इससे ज्यादा कमाई की है। इन फिल्मों का कलेक्शन क्रमशः लगभग 1742 करोड़, 1788 करोड़ और 2070 करोड़ रुपये रहा है।

प्रोजेक्ट हेल मेरी की धीमी रफ्तार
दूसरी ओर, प्रोजेक्ट हेल मेरी बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से आगे बढ़ रही है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। रविवार को इसने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

फिल्म ने 11 दिनों में कुल 37.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि धुरंधर 2 के मुकाबले इसकी रफ्तार काफी कम है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

(साभार)

Back To Top