Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

31 मार्च तक लग जाए सभी राशन गोदाम में धर्म कांटे- रेखा आर्या

31 मार्च तक लग जाए सभी राशन गोदाम में धर्म कांटे- रेखा आर्या

जिला पूर्ति अधिकारियों को कार्ड प्रिंटिंग मशीन खरीदने के निर्देश

अधिकारियों और राशन डीलर एसोसिएशन की बैठक में किया कई समस्याओं का समाधान

देहरादून। राशन में घटतौली की शिकायत मिलने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के सभी 193 गोदाम में 31 मार्च तक धर्म कांटे लगाने का सख्त निर्देश जारी किया है। बुधवार को विधानसभा स्थित सभा कक्ष में आयोजित विभागीय अधिकारियों और राशन डीलर एसोसिएशन की बैठक में कैबिनेट मंत्री ने लंबित समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान राशन डीलर एसोसिएशन का कहना था कि उन्हें राशन तोल कर नहीं दिया जाता है। इस कारण से भी कई बार पात्र लोगों को राशन कम पड़ जाता है। इस पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के हर गोदाम में 31 मार्च से पहले अथवा जल्द से जल्द धर्म कांटे अनिवार्य रूप से लग जाने चाहिए। उन्होंने कहा नये वित्तीय वर्ष में अगर एक भी राशन डीलर को कम राशन दिए जाने की शिकायत मिली तो जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कार्ड धारकों को पीवीसी कार्ड मिलने में देरी होने की शिकायत पर विभागीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी जिला पूर्ति अधिकारी तुरंत प्रभाव से खुद ही प्रिंटिंग मशीन खरीदे और यह सुनिश्चित करें की पात्र आवेदक को 10 दिन के भीतर पीवीसी कार्ड उपलब्ध कराया जाए।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राशन डीलरों को लाभांश और भाड़ा का भुगतान जल्द से जल्द करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राशन डीलरशिप में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की दिशा में विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी फाइल कार्मिक विभाग को भेजी गई है और जल्द ही इसे कैबिनेट में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक हम पहल होगी इसलिए अधिकारियों को इस पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

बैठक में सचिव एल फैनई, आयुक्त हरिचंद सेमवाल, अपर सचिव रूचि मोहन रयाल, पी एस पांगती, सभी जिलों को DSO आदि मौजूद रहे I

नाराज मंत्री ने जूनियर अधिकारियों को बैठक से बाहर भेजा

बुधवार की बैठक में राइस मिल मालिकों से 2.5% मंडी शुल्क लिए जाने के मुद्दे पर भी विचार किया जाना था। मिल मालिक इसका विरोध कर रहे हैं। इस निर्णय में कृषि और वित्त विभाग की भूमिका है इसलिए इन विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया था। बैठक शुरू होते ही मंत्री यह देखकर नाराज हो गई की दोनों ही विभागों से जूनियर अधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए भेजा गया था। इस पर मंत्री ने कहा कि जूनियर अधिकारी कोई निर्णय नहीं ले सकते इसलिए बैठक की औपचारिकता करने से कोई फायदा नहीं है। उन्होंने जूनियर अधिकारियों को बैठक से वापस भेज दिया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव से करते हुए नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top