Breaking News
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम
दून पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को दबोचा, परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप
दून पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को दबोचा, परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम
कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया
कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया
भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ
भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ
एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

दून पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को दबोचा, परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप

दून पुलिस ने वांछित नशा तस्कर को दबोचा, परचून की दुकान की आड़ में स्मैक बेचने का आरोप

देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सोनूपाल पुत्र राजपाल, निवासी वैदिक नगर तृतीय, रायवाला, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को रायवाला बाजार में चेकिंग के दौरान शिवा तोमर नामक आरोपी को 7.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान स्मैक की खरीद-फरोख्त में सोनूपाल की संलिप्तता सामने आई थी।

इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 27 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर वैदिक नगर ढाल के पास से सोनूपाल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक सोनूपाल ने बताया कि वह रायवाला क्षेत्र में परचून की दुकान चलाता है और कथित तौर पर इसी की आड़ में स्मैक की तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार, शिवा तोमर को स्मैक उसी ने उपलब्ध कराई थी। पैसों के लेन-देन के लिए आरोपी अपनी पत्नी के मोबाइल नंबर और गूगल पे अकाउंट का इस्तेमाल करता था।

पुलिस का कहना है कि शिवा तोमर की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद सोनूपाल अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिप रहा था। 27 सितंबर को किसी जरूरी काम से वैदिक नगर पहुंचने के दौरान उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, सोनूपाल के खिलाफ वर्ष 2020 से 2026 के बीच एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल सात मामले दर्ज हैं। इनमें धारा 8/21 और 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं।

Back To Top