Breaking News
ज्योलिकोट में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
ज्योलिकोट में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व
गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व
मुख्यमंत्री धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की
रक्षाबंधन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान, रामनगर में लिए गए 06 खाद्य नमूने
रक्षाबंधन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान, रामनगर में लिए गए 06 खाद्य नमूने
जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची दून पुलिस
जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची दून पुलिस
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ- डीएम
दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ- डीएम
छात्रों के मुद्दे पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस- सुबोध उनियाल
छात्रों के मुद्दे पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस- सुबोध उनियाल
देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर
देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर

जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची दून पुलिस

जानलेवा हमले के अभियोग मे फरार अभियुक्त की संपत्ति कुर्की की उदघोषणा करने उसके घर पहुँची दून पुलिस

ढोल- नगाड़ो के साथ अपराधियों की पोल खोलती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर वांछित और आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर कोतवाली क्षेत्र के चर्चित मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी जाबिर भाटी के खिलाफ पुलिस ने उद्घोषणा की कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 234/2026 में आरोपी जाबिर भाटी अपने साथियों के साथ मिलकर 28 जून 2026 को एमजे टॉवर के बेसमेंट में प्रियांश जैन नामक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करने और गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में वांछित है। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी और न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी प्राप्त किया, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा। इसके बाद न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पुलिस ने उसके खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने आरोपी के निवास स्थान और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाई। साथ ही प्रमुख चौराहों और मोहल्ले के महत्वपूर्ण स्थानों पर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा की गई। मुनादी के दौरान आरोपी को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया तथा अनुपस्थित रहने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी निर्धारित समय में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Back To Top