Breaking News
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी, आरोपी गिरफ्तार
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

कांग्रेस ने कहा, सीएम योगी के दौरे से प्रदेश की जनता निराश

कांग्रेस ने कहा, सीएम योगी के दौरे से प्रदेश की जनता निराश

कानून के राज की बात करने वाले अंकिता भंडारी मुद्दे पर मौन रहे सीएम योगी – कांग्रेस

अंकिता भंडारी की हत्या सीएम योगी की जन्मभूमि में हुई थी

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी दौरे से प्रदेश की जनता को बेहद निराश किया है।

योगी कानून के राज की बात करते हैं लेकिन उत्तराखंड के जघन्य अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उनके मुंह से एक शब्द न फूटना यह सिद्ध करता है कि भाजपा का बेटियों की अस्मिता और सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या योगी की जन्मभूमि में हुई थी और भाजपा के दर्जा राज्य मंत्री का बेटा इस मामले में मुख्य अभियुक्त है लेकिन हत्याकांड के सबब माने जा रहे उस वीआईपी पर आज तक हाथ नहीं डाला गया है। इससे भाजपा की कथनी और करनी का भेद खुल जाता है।

राजीव महर्षि ने कहा कि प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि योगी जरूर नैतिकता के नाते अंकिता भंडारी मामले में जरूर कुछ कहेंगे लेकिन भाजपा के अन्य नेताओं की तरह उन्होंने भी इस मामले में चुप्पी साध कर साफ कर दिया कि पार्टी की इस मामले में अंकिता की मां के आंसुओं से कोई सहानुभूति नहीं है।

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो हत्याकांड के पहले दिन से अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करती आ रही है। लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा अहंकार में मानवीय संवेदनाओं को भी त्याग चुकी है। कांग्रेस अगर इस मामले को न उठाती तो शायद यह मामला रफा दफा हो चुका होता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता की मां आज भी चीख चीख कर उस वीआईपी को पकड़ने की गुहार लगा रही है, जिसकी वजह से अंकिता की जान गई, लेकिन बेशर्म भाजपा कानून का आदर करने के बजाय मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने में ही व्यस्त है। कम से कम योगी आदित्यनाथ को इस मामले में साहस दिखाना चाहिए था, ताकि आरोपी वीआईपी सलाखों के पीछे डाला जा सके किंतु उन्होंने इस मामले में एक शब्द तक नहीं कहा, जिससे लोगों को निराशा हुई है।

महर्षि ने कहा कि भाजपा के वादों पर लोगों को कोई भरोसा नहीं है क्योंकि भाजपा के पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल को देखकर सबका मन खिन्न हो गया है। भाजपा देश को कहां ले जाना चाहती है, यह भी स्पष्ट नहीं है। महर्षि ने कहा कि अंकिता हत्याकांड उत्तराखंड के मान सम्मान और अस्मिता का विषय है। भाजपा को अंकिता के परिवार को न्याय न देने के कारण जनता उसे कड़ी सजा देगी। प्रदेश के लोग 19 अप्रैल को अपने वोट से भाजपा को निश्चित रूप से सबक सिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top