Breaking News
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयन- डीएम
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम
जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित

अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस की आक्रोश रैली, योजना वापस लेने की उठाई मांग

अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस की आक्रोश रैली, योजना वापस लेने की उठाई मांग

देहरादून। देहरादून में कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग (सैनिक प्रकोष्ठ) की ओर से अग्निवीर (अग्निपथ) भर्ती योजना के विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में पूर्व सैनिकों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना को युवाओं और सेना के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की।

रैली कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर घंटाघर और लैंसडाउन चौक तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए योजना को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद रैली शांतिपूर्ण ढंग से कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

सभा को संबोधित करते हुए कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड को वीरभूमि के रूप में जाना जाता है, जहां बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देखते हैं। उनका आरोप था कि चार वर्ष की अग्निवीर भर्ती योजना युवाओं के स्थायी भविष्य और सैन्य करियर को प्रभावित कर रही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने भी योजना की आलोचना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के अधिकांश परिवारों का सेना से जुड़ाव रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पकालिक भर्ती व्यवस्था से युवाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना में स्थायी भर्ती व्यवस्था को फिर से लागू किया जाएगा।

रैली में प्रदेश पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी, गोपाल गड़िया, बलबीर सिंह पंवार, आरपी धीयानी, महेश कुकरेती, डॉ. प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पार्टी पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back To Top