Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बैंड करेंगे युवा महोत्सव में धमाल- रेखा आर्या

कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बैंड करेंगे युवा महोत्सव में धमाल- रेखा आर्या

फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी, स्पोर्ट्स टेक हैकाथान भी रहेंगे मुख्य आकर्षण

देहरादून। 6 नवंबर से होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव में इस साल विभिन्न स्कूलों कॉलेजों और यूनिवर्सिटिययों के बैंड धमाल मचाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी, स्पोर्ट्स टेक हैकाथान जैसे आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस बार के युवा महोत्सव में परंपरागत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और युवाओं के आधुनिक संगीत-नृत्य का मिला-जुला संगम देखने को मिलेगा। इस महोत्सव से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने के लिए प्रदेश की विभिन्न निजी और सरकारी यूनिवर्सिटियों, साथ ही देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूलों के बैंड को भी आमंत्रित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन तेजी से चल रहा है । यहां पर फूड स्टॉल्स, हैंड वर्क टेक्सटाइल व अन्य स्टॉल प्रदर्शित किए जाएंगे । ड्रोन कबड्डी और पारंपरिक खेल पिट्ठू का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ-साथ लोक नृत्य, कविता लेखन, भाषण, लोकगीत प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

मुर्गा झपट जैसे मनोरंजन खेल होंगे साथ ही स्पोर्ट्स टेक हैकाथान में भी युवा अपना जौहर दिखाएंगे।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक एसके जयराज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top