Breaking News
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

सीएम धामी ने सुबह भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों से किया संवाद

सीएम धामी ने सुबह भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में शीतकालीन यात्रा व नववर्ष तैयारियों की समीक्षा की

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे। दौरे के पहले दिन सुबह भ्रमण के दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शीतकालीन यात्रा एवं नववर्ष के मद्देनज़र पर्यटकों की सुविधा को लेकर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने की स्थिति में वैकल्पिक रूट प्लान पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने नैनीताल पहुंचे पर्यटकों से भी संवाद किया और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाला प्रत्येक पर्यटक यहां से सुखद और यादगार अनुभव लेकर लौटे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top