Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून आपदा प्रभावितों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध- ललित जोशी

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून आपदा प्रभावितों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध- ललित जोशी

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ने केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों के साथ मनाया ईगास

देहरादून।  विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों व उनके परिजनों के साथ ईगास पर्व मनाया। पुनरूत्थान के साथी के रूप में आपदा प्रभावितों के लिए काम कर रही है धाद संस्था के सहयोग से 2013 केदारनाथ आपदा एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आपदा प्रभावित बच्चे दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर देहरादून पहुंचे थे। प्रथम दिन राजभवन में उत्तराखण्ड के राज्यपाल (रिटा.) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बच्चों से मुलाकात की और उनका हौंसला बढ़ाया। वहीं दूसरे दिन सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज देहरादून द्वारा इन बच्चों का स्वागत सत्कार किया। सीआईएमएस कॉलेज द्वारा अपने परिजनों के साथ आए इन बच्चों को देहरादून के विभिन्न स्थानों में शैक्षणिक भ्रमण कराया। तो वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। बुधवार 13 नवंबर की शाम बच्चों के लिए सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें आपदा प्रभावित बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। और भैलो खेलकर अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी बच्चों को ईगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुनरूत्थान के साथी के रूप में केदारनाथ ही नहीं बल्कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र का आपदा प्रभावित बच्चा उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह आपदा प्रभावितों के परिजनों का आश्वसत कराना चाहते हैं कि हमारा संस्थान आपदा प्रभावितों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। ललित जोशी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों के बच्चे अगर उच्च शिक्षा के लिए के यहां पहुंचते तो हमारा संस्थान उन्हें नि:शुल्क उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे व आपदा प्रभावित परिवारों के बच्चे हमारे संस्थान से नि:शुल्क उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जी.एम.एस. राणा, यूसर्क की निदेशक प्रो. अनीता रावत, स्वास्थ्य निदेशक उत्तराखण्ड डॉ. आशुतोष सयाना, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश चन्द्र पंचोली, डोर फाउंडेशन की संस्थापक संयोगिता केडिया, आरोग्यम मेडिकल कॉलेज से चेयरमैन संदीप केडिया, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन राजकुमार शर्मा, धाद संस्था के महासचिव तन्मय मंमगाई, धाद पुनरूत्थान के प्रभारी संयोजक जगमोहन सिंह रावत, हंस फाउंडेशन के सोशल मीडिया प्रभारी वीरू जोशी, ओहो रेडियो के संस्थापक कवीन्द्र सिंह मेहता, लोकगायक रोहित चौहान, मनोज सामंत, सीआईएमएस एंड य़ूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, केदार सिंह अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी मेजर (रिटा.) ललित सामंत, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की प्रधानाचार्या डॉ. चारू ठाकुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं 500 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top