Breaking News
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि

‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गोल्डी बराड़ FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, FBI ने रखा 9.26 करोड़ का इनाम

एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा

अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड का संकल्प– पोलियो मुक्त उत्तराखण्ड, हर बच्चे को सुरक्षा का कवच

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का उद्घोष देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव रेखांकित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों महान विभूतियों के आदर्श हमें राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।

Back To Top