Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील

मुख्यमंत्री धामी करेंगे बैकुंठ चतुर्दशी एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री धामी करेंगे बैकुंठ चतुर्दशी एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ

बैंकुठ चतुर्दशी मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन

डॉ. धन सिंह ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

श्रीनगर। चौदह नवंबर से आयोजित होने वाले सात दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैकुंठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी स्थल आवास विकास मैदान में पहुंचकर भूमि पूजन किया। भूमि पूजन से पूर्व उन्होंने मेला एवं प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

14 नवंबर से 20 नवम्बर तक श्रीनगर शहर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जायेगा। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने आवास विकास प्रदर्शनी स्थल का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोये इस मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक आकर्षक रूप देने के लिए इस बार धारी देवी मन्दिर से कमलेश्वर मन्दिर तक जल कलश यात्रा निकल रही है। भगवान कमलेश्वर को अलकनंदा नदी का पवित्र जल चढ़ाया जाएगा। साथ ही हॉट एयर बैलून भी आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि कमलेश्वर मन्दिर में खड़ दिया अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

इस दौरान नगर आयुक्त/उप जिलाधिकारी नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, आचार्य भास्करानंद और दिनेश रुडोला समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top