Breaking News
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास
फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम
रंग बिरंगी रोशनी में सुंदर लगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की आभा
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्टाफ ने दी प्रकाशोत्सव की बधाई

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्टाफ ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्टाफ ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी डाॅक्टरों एवम् स्टाफ सदस्यों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 

मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रांगण में दीपोत्सव का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा, श्री दरबार साहिब के अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक विजय नौटियाल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी व नर्सिंग अधीक्षक अनीस ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अस्पताल परिसर में एसजीआरआर स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोली सेल्फी प्वाइंट का आकर्षक केन्द्र रही। अस्पताल स्टाफ लक्ष्मी नैनवाल अराध्या एवम् अनन्या ने गढ़वाली गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति का दर्शकों ने तालियों के साथ समर्थन किया।
सौरभ ने बाॅलीवुड गीतों पर धमाकेदार डांस प्रस्तुति दी। आस्था ने चूड़ी लादे मैनू गीत पर जमकर वाहवाही लूटी। रूकमणी एवम् गुंजन ने  राजस्थानी लोग संस्कृति की झलक पेश की। सिक्योरिटी टीम से सिक्योरिटी कर्मियों ने नया जमाना क छोरों कन उठी बोल गढ़वाली गीत पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिक्योरिटी महिला टीम ने गुलाबी शरारा गीत पर प्रस्तुतियां दीं। नर्सिंग स्टाफ वांग्मो एण्ड टीम ने तिब्बती गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर तिब्बती संस्कृति की झलक पेश की। अस्पताल स्टाफ नरेश चमोली ने बालीवुड के भूले बिसरों गीतों को गुनगुनाकर पुराने दिनों की यादों को ताजा कर दिया। देर शाम को अस्पताल स्टाफ ने दीप जलाकर अस्पताल परिसर को प्रकाशमय कर दिया। नर्सिंग स्टाफ साक्षी ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फेकल्टी एवम् स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top