Breaking News
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी जन समस्याएं, किया समाधान

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी जन समस्याएं, किया समाधान

कोलीढेक लोहाघाट में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री

कोलीढेक/ चंपावत। जनपद चंपावत में शनिवार को आयोजित “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सैकड़ो जन समस्याओं का समाधान किया। कार्यक्रम में अपनी अपनी समस्याएं लेकर भारी संख्या में लोग शामिल हुए। चंपावत के कोलीढेक स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में न्याय पंचायत कोलीढेक की समस्याओं को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने टूटी हुई नाली और सड़क बनवाने, पेंशन का लाभ दिलवाने, फसलों की सुरक्षा के लिए तार बाड लगाने, पेयजल सप्लाई नियमित करने, राशन कार्ड बनवाने, खेल मैदान बनवाने जैसी समस्याएं उठाई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में मौजूद सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारियों से इन समस्याओं पर जवाब तलब किया और मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा कुल 28 स्टाल लगाए गए थे, 600 से ज्यादा लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 70 से ज्यादा शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के हर नागरिक तक सीधे पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जन जन के हितों के प्रति यही संवेदनशीलता भाजपा की लगातार जीत की वजह भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से विकास की राजनीति करती आई है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिलाधिकारी मनीष कुमार, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, सुभाष बगोली, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट सीमा आर्या, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता आदि उपस्थित रहे।

मंत्री ने लगाई बच्चों के साथ दौड़
शनिवार सुबह के समय खेल मंत्री रेखा आर्या अचानक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक पर पहुंची और वहां प्रैक्टिस के लिए आए बच्चों से बातचीत की। बच्चों के आग्रह पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उनके साथ 100 मीटर की दौड़ में भी शिरकत की। इसके बाद बालक और बालिका वर्ग की 100 मीटर की प्रदर्शनी दौड़ आयोजित की गई, जिसके विजेताओं को कैबिनेट मंत्री ने मेडल पहनकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top