Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली/ देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने  उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ जनसभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी संख्या में आई जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनाने के लिए आगामी 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की लोगों से अपील भी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा दिल्ली की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से स्पष्ट है कि इस चुनाव में आम जनमानस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा मोदी जो कहते हैं वह करते हैं और यही कारण है कि देश की जनता अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्ध करने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों में भाजपा एक नया इतिहास बनाने जा रही है। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष पूनम चौहान जिला अध्यक्ष नवीन त्यागी, कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल, विधायक अजय महावर, राजा इकबाल, सहसंयोजक सतवीर, राजेश शुक्ला, मोहन गोयल, मनोज गर्ग, ओम प्रकाश, जिला महामंत्री गुलाब सिंह राठौर, राजकुमार, राहुल गौड़, महक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top