Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

26 फरवरी से होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू 

26 फरवरी से होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू 

देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से देहरादून में होगा। कितने दिनों का सत्र होगा, अभी तय नहीं हुआ है। धामी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का आम बजट पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। संबंधित विभागों के माध्यम से प्रश्नों के जवाब तैयार कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया है। पक्ष-विपक्ष के 40 विधायकों ने सत्र को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के बजाय देहरादून में कराने की मांग रखी थी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। प्रदेश सरकार आम बजट कब पेश करेगी, यह कार्यमंत्रणा में तय किया जाएगा। वहीं, सत्र के लिए विधायकों से प्रश्न आने शुरू हो गए हैं। विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया, 26 फरवरी से बजट सत्र आहूत होगा। राजभवन से भी शीघ्र ही सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। कहा, सत्र को लेकर तैयारियां पूरी हैं। शीघ्र ही सत्र के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप से दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top