Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा उम्मीदवार हेमा गैडा ने किया नामांकन

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा उम्मीदवार हेमा गैडा ने किया नामांकन

चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया निश्चित जीत का दावा

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार हेमा गैडा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए हेमा गैडा के साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के बाद चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिला पंचायत सदस्यों का बहुमत भाजपा के साथ है और पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है।

उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही जनपद के बहुसंख्यक जिला पंचायत सदस्यों ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समीकरण बिल्कुल साफ कर दिए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ग्रामीण अंचल में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने जा रही है और इससे विकास की गति और तेज होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, अनिल शाही, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, कुंदन लटवाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top