Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव- अब बिना OTP नहीं मिलेगा तत्काल टिकट

IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव- अब बिना OTP नहीं मिलेगा तत्काल टिकट

टिकट माफिया पर रोक लगाने को रेलवे सख्त

अब फर्जी एजेंटों की नहीं चलेगी चाल

नई दिल्ली। 1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए अहम बदलाव किए हैं। अब IRCTC के पोर्टल या ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने के लिए यूज़र का आधार से लिंक होना और OTP वेरिफिकेशन ज़रूरी कर दिया गया है।

रेलवे ने यह फैसला फर्जीवाड़े और दलालों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लिया है। इसके तहत 15 जुलाई से OTP आधारित सत्यापन पूरी तरह से अनिवार्य हो जाएगा। यानी बिना आधार लिंक किए यूजर टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

अगर आपने अभी तक अपने IRCTC अकाउंट में मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी अपडेट नहीं की है, तो जल्द करें। इसके लिए यूज़र को अपने खाते में लॉग इन करके ‘My Account’ सेक्शन में जाकर ‘Update Profile’ के विकल्प से मोबाइल नंबर जोड़ना होगा। OTP वेरिफिकेशन के बाद मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।

इसके साथ ही रेलवे ने सुझाव दिया है कि यूज़र तत्काल बुकिंग से पहले IRCTC पर मास्टर लिस्ट तैयार कर लें। इससे टिकट बुक करते समय यात्री की जानकारी पहले से सेव रहेगी और बुकिंग प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

रेलवे का यह कदम आम यात्रियों को राहत पहुंचाने और टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया है, जिससे टिकट माफिया की पकड़ कमजोर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top