Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

चुनाव से पहले पीएम मोदी ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

चुनाव से पहले पीएम मोदी ने हरियाणा को दी बड़ी सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुग्राम (Gurugram) में द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, ‘आज से दिल्ली हरियाणा के बीच यातायात का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। ये आधुनिक एक्सप्रेसवे केवल गाड़ियों में ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर के लोगों की जिंदगी में भी गियर शिफ्ट करने का काम करेगा।’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘आज यहां देशभर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास हो रहा है। सभी राज्यों के करोड़ों नागरिकों को इतनी सारी विकास परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’‘2024 को अभी तीन महीने भी नहीं बीते हैं और इतने कम समय में 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो चुका है. ये सिर्फ वो परियोजनाएं हैं जिसमें मैं शामिल रहा हूं। इसके अलावा कई मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है।’

पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, ‘पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटते रहते थे. वहीं भाजपा सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास व लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ’21वीं सदी का भारत बड़े विजन का भारत है। ये बड़े लक्ष्यों का भारत है। आज का भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता। मैं न छोटा सोच सकता हूं, न मैं मामूली सपने देखता हूं और न ही मैं मामूली संकल्प करता हूं। मुझे जो चाहिए. विराट चाहिए, विशाल चाहिए और तेज गति से चाहिए क्योंकि 2047 में मुझे देश को ‘विकसित भारत’ के रूप में देखना है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top