Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की रोमांटिक केमिस्ट्री छाई

‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की रोमांटिक केमिस्ट्री छाई

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ सोमवार को रिलीज कर दिया गया। इस रोमांटिक ट्रैक में टाइगर श्रॉफ मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

रोमांटिक अंदाज़ में टाइगर-हरनाज

जहां पूरी फिल्म एक्शन से भरपूर है, वहीं पहला गाना पूरी तरह से रोमांस से सराबोर है। यह गाना पंजाबी सिंगर सरताज के पॉपुलर ट्रैक ‘तेरे बिना ना गुजारा’ का हिंदी रीमेक है। इसे जोश ब्रार ने अपनी आवाज दी है, जिन्होंने पहले भी इस गाने का रीमेक पेश किया था।

5 सितंबर को रिलीज होगी ‘बागी 4’

फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिले। ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ लेवल के खून-खराबे से भरपूर इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है और यह 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बागी फ्रेंचाइजी का सफर

  • ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी।

  • 2018 में ‘बागी 2’ और 2020 में ‘बागी 3’ आई।

  • पहली और तीसरी किस्त में श्रद्धा कपूर ने टाइगर के साथ स्क्रीन शेयर की, जबकि ‘बागी 2’ में दिशा पाटनी लीड रोल में थीं।

  • अब चौथे पार्ट में हरनाज संधू और सोनम बाजवा नई हीरोइनों के रूप में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top