Breaking News
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आतिशी का दावा- बीजेपी की साजिश के तहत स्वाति मालीवाल लगा रहीं आरोप

आतिशी का दावा- बीजेपी की साजिश के तहत स्वाति मालीवाल लगा रहीं आरोप

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर लगाए गए मारपीट के आरोप को लेकर अब पहली बार आम आदमी पार्टी (आप) ने चुप्पी तोड़ी है।  स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर आप नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है, ‘जब से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, बीजेपी बौखला गई है. इसी के चलते बीजेपी ने साजिश रची, जिसके तहत स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल के घर भेजा गया। 13 मई की सुबह स्वाति मालीवाल इस साजिश का चेहरा और मोहरा थीं। उनका इरादा सीएम पर आरोप लगाने का था लेकिन उस वक्त सीएम वहां नहीं थे इसलिए उन्हें बचा लिया गया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके बाद स्वाति मालीवाल ने अपनी शिकायत में विभव कुमार पर आरोप लगाया उन्होंने पुलिस से  कहा कि उनके साथ मारपीट की गई।  जो वीडियो सामने आया है उसमें वह (सीएम आवास के) ड्राइंग रूम में आराम से बैठी हैं और पुलिस अधिकारियों को धमकी दे रही हैं वीडियो में न तो कपड़े फटे हुए थे और न ही उनके सिर पर कोई चोट देखी जा सकती है। जो वीडियो सामने आया है वह बिल्कुल अलग हकीकत दिखाता है. वह बिना अपॉइंटमेंट के सीएम आवास पहुंचीं, उनका इरादा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाने का था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top