Breaking News
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने नयना देवी और कैंची धाम मंदिर में दर्शन कर की पूजा अर्चना

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने नयना देवी और कैंची धाम मंदिर में दर्शन कर की पूजा अर्चना

मंदिरों में आकर आत्मिक शांति और ऊर्जा मिलती है – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी

नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने कुमाऊ प्रवास के तीसरे दिवस के दौरान नैनीताल स्थित नयना देवी मंदिर और विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम नीम करोली बाबा मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नयना देवी मंदिर में मां नयना देवी के दर्शन कर विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इसके पश्चात वे प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंची, जहां उन्होंने नीम करोली बाबा के मंदिर में दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “मंदिरों में आकर आत्मिक शांति और ऊर्जा मिलती है। यहां आकर प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं का यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहाँ की पवित्रता और दिव्यता अद्वितीय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों की देखभाल और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और वहां के संचालन और सुविधाओं की सराहना की।

इस दौरान में ऋतु खण्डूडी भूषण के साथ कई स्थानीय अधिकारी और श्रद्धालु भी उपस्थित थे। उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top