Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

नशा विरोधी जन अभियान को मिल रहा समर्थन

नशा विरोधी जन अभियान को मिल रहा समर्थन

चौथा जन जागरूकता मार्च सेलाकुई में आयोजित किया गया

देहरादून। नशा विरोधी जन अभियान के तहत चौथा नशा विरोधी जन जागरूकता मार्च सेलाकुई में निकाला गया। इस अभियान को लगातार जन संगठनों का समर्थन मिल रहा है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा जन संगठन इस अभियान से जुड़ चुके हैं।

सुबह जन अभियान की टीम सेलाकुई मारुति शो रूम के पास पुरबिया चौक पर एकत्रित हुई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खासकर महिलाएं इस मौके पर मौजूद थी। पुरबिया चौक से नशे के खिलाफ नारे लगाते और जनगीत गाते जन जागरूकता मार्च सेलाकुई मुख्य रोड पर दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों से नशा विरोधी अभियान में शामिल होने का अपील करते हुए आगे बढ़ा। यहां खास बात यह रही कि जैसे-जैसे मार्च आगे बढ़ता रहा, वैसे-वैसे स्थानीय लोग, दुकानदार, रिक्शा चालक और अन्य लोग भी मार्च में शामिल होते रहे। करीब दो घंटे बार यह मार्च मुख्य बाजार में खत्म हुआ।

मार्च के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। कमला पंत, त्रिलोचन भट्ट, निर्मला बिष्ट, नसीमा, हिमांशु चौहान, विमला कोली के साथ ही रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष सोनू और ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने नुक्कड़ सभाओं में अपनी बात रखी और अभियान में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वक्ताओं का कहना था कि नशे की तस्करी पुलिस की संरक्षण में हो रही है। नशे के तस्करों की नजर हमारे घरों के एक-एक बच्चे पर है। इसलिए इस लड़ाई में सभी को शामिल होने की जरूरत है। सेलाकुई में जिन संगठनों ने मुख्य रूप से नशा विरोधी अभियान का समर्थन दिया उनमें रिक्शा यूनियन सेलाकुई, बालाजी सेवा संस्थान और ओबीसी महासंघ शामिल थे। सभी संगठनों ने कहा कि नशे के विरोध में जहां भी आंदोलन होगा, वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का प्रयास करेंगे। उत्तराखंड इंसानियत मंच के डॉ. रवि चोपड़़ा और पूर्व शिक्षा निदेशक नन्द नन्दन पांडे इस मार्च में खास तौर पर शामिल होने पहुंचे। जन जागरूकता मार्च में चंद्रकांता, भुवन, राजीव, राहुल, विकास, सुभाष, जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, सुमित्रा रावत, आशा रावत, शकुंतला गुसाईं, सुनीता रावत, किरन नेगी, पद्मा गुप्ता, विजय नैथानी मुख्य रूप से शामिल हुए।

जन अभियान टीम ने ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर शराब माफिया द्वारा किये गये हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अब इस मामले को राज्य स्तर पर मुद्दा बनाने की घोषणा की है। टीम के सदस्यों का कहना है कि यह हमला नशे का विरोध कर रहे हर व्यक्ति पर हमला है। यह हमला बताता है कि माफिया नशे के विरोध में उठने वाली हर आवाज का कुचलने की फिराक में है। सरकारी संरक्षण के बिना कोई भी ऐसा साहस नहीं कर सकता। टीम ने योगेश डिमरी और उनके साथियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की भी पुरजोर मांग की है। टीम के प्रतिनिधि सोमवार को ऋषिकेश जाकर योगेश डिमरी की स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे और संबंधित पुलिस अधिकारियों से मिलकर मुकदमें वापस लेने की मांग भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top