Breaking News
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
डोईवाला में वाहन चोरी का खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
डोईवाला में वाहन चोरी का खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

अनीश भानवाला ने आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

अनीश भानवाला ने आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

फाइनल में दो शूट-ऑफ जीतकर अनीश ने किया कमाल, फ्रांस के बेसागेट ने जीता गोल्ड

नई दिल्ली। भारत को आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल) में बड़ा पॉज़िटिव रिज़ल्ट मिला है। 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में हरियाणा के 23 वर्षीय अनीश भानवाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। अनीश ने इतिहास रचते हुए पहली बार इस वर्ल्ड चैंपियनशिप के पिस्टल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में दो शूट-ऑफ जीतकर सिल्वर मेडल पक्का किया।

फाइनल राउंड में अनीश ने कुल 28 अंक हासिल किए। स्वर्ण पदक फ्रांस के क्लेमेंट बेसागेट के खाते में गया, जिन्होंने 31 अंक प्राप्त किए थे। क्वालिफिकेशन में भी बेसागेट ने 589 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था। वहीं अनीश ने 585 अंक (291+294) के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट पाया था।

फाइनल की शुरुआती राउंड में अनीश लगातार टॉप पोज़ीशन पर बने रहे। एक समय वह चीन के निशानेबाज नी झिक्सिन से सिर्फ एक अंक पीछे थे। तीसरे एलिमिनेशन राउंड में थोड़ी चूक हुई, लेकिन निर्णायक चरण में उन्होंने मजबूत वापसी की और शूट-ऑफ में यूक्रेन के मैक्सिम होरोडीनेट्स को हराकर रजत मेडल सुरक्षित कर लिया।

दूसरे भारतीय निशानेबाज आदर्श सिंह 575 अंक के साथ 22वें स्थान पर और समीर 571 अंक के साथ 35वें स्थान पर रहे। टीम इवेंट में अनीश, आदर्श और समीर की तिकड़ी कुल 1731 अंक जुटाकर पांचवें स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top