Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

एनडीए में बोले अमित शाह– ‘स्वराज’ की रक्षा को हमेशा तैयार है भारत

एनडीए में बोले अमित शाह– ‘स्वराज’ की रक्षा को हमेशा तैयार है भारत

एनडीए में पेशवा बाजीराव की प्रतिमा का भव्य अनावरण

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर शाह ने दी सुरक्षा व्यवस्था पर नसीहत

पुणे। पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश की संप्रभुता की रक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भारत की सशस्त्र सेनाएं और नेतृत्व हर चुनौती का सामना करने को तत्पर हैं। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए इसे स्वराज की रक्षा का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया।

एनडीए में मराठा योद्धा और महान रणनीतिकार पेशवा बाजीराव प्रथम की घुड़सवार प्रतिमा का अनावरण करते हुए शाह ने कहा कि शिवाजी और बाजीराव जैसे योद्धाओं से आज भी प्रेरणा मिलती है। “विपरीत परिस्थितियों में भी स्वराज स्थापित करने की उनकी दृढ़ता हमें आज भी देश की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सीख देती है,”

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, कहा – भारत की तैयारी पर कोई सवाल नहीं
शाह ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की ओर इशारा करते हुए कहा, “स्वराज की स्थापना के लिए हमने पहले भी संघर्ष किया है और उसकी रक्षा के लिए आगे भी पीछे नहीं हटेंगे। ऑपरेशन सिंदूर से यह साफ हो गया है कि भारत किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।”

बाजीराव को दी श्रद्धांजलि, कहा– 40 वर्षों में रच दिया इतिहास
कार्यक्रम के दौरान शाह ने पेशवा बाजीराव प्रथम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अगर शिवाजी महाराज द्वारा शुरू की गई स्वतंत्रता की लड़ाई को पेशवाओं ने आगे न बढ़ाया होता, तो भारत की सांस्कृतिक पहचान बचाना मुश्किल हो जाता। “अपने छोटे से जीवनकाल में बाजीराव ने जो इतिहास रचा, वह आज भी प्रेरणा है,”

एनडीए कैडेट्स से मुलाकात, देश की रक्षा में युवाओं की भूमिका पर जोर
इस मौके पर अमित शाह ने एनडीए कैडेट्स से बातचीत की और उन्हें राष्ट्र रक्षा की जिम्मेदारी को गर्व और समर्पण के साथ निभाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाजीराव जैसे महान योद्धा की प्रतिमा यहां होना एक प्रेरणादायक प्रतीक है, जो भविष्य के सैन्य नेतृत्व को दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top