Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- केवल बदनाम करने के लिए अयोध्या गैंगरेप पर राजनीतिकरण किया..

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- केवल बदनाम करने के लिए अयोध्या गैंगरेप पर राजनीतिकरण किया..

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की BJP सरकार पर अयोध्या सामूहिक बलात्कार मामले में साजिश का आरोप लगाया है. अयोध्या गैंगरेप मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी चुनाव से पहले एक साजिश शुरू करना चाहती है. उनका लक्ष्य पहले दिन से ही समाजवादियों को बदनाम करना रहा है और खासकर मुसलमानों के बारे में उनकी सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करते हुए यादव ने कहा कि यदि कोई ‘योगी’ लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं करता है, तो वह ‘योगी’ नहीं हो सकता.’ यह पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने इसी मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है. रविवार को, समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कोर्ट से मामले की ‘संवेदनशीलता’ को देखते हुए सामूहिक बलात्कार पीड़िता के लिए सुरक्षा का आदेश देने का आग्रह किया.

उन्होंने यह भी कहा कि लोग मामले का “राजनीतिकरण” करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसे लोगों को सफल नहीं होने देना चाहिए. यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘सरकार को बलात्कार पीड़िता के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा व्यवस्था करनी चाहिए. लड़की के जीवन की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है. माननीय न्यायालय से विनम्र अनुरोध है कि स्थिति की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए स्थिति का स्वत: संज्ञान लें.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top