Breaking News
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश

कृषि मंत्री ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित किया

कृषि मंत्री ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित किया

भटवाड़ी गांव में कृषक सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण

मंडुआ-झंगोरा उगायेंगे, उत्तराखण्ड को समृद्ध बनायेंगे – कृषि मंत्री

टिहरी/ जौनपुर। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के भटवाड़ी गांव पहुंचे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ₹ 83.79 लाख की लागत से नव निर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र (बारात घर) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय बहुउद्देशीय शिविर का भी अवलोकन किया। भटवाड़ी गांव में आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ग्रामीणों नेपारंपरिक रूप से ढोल दमाऊ और पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व गौरजा देवी के मंदिर में दर्शन कर मां गौरजा का आशिर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने कहा जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पबद्ध है। निश्चित तौर पर इस बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान राजवीर रावत, अनूप थपलियाल, प्रताप सिंह पंवार, बलवीर राणा एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top