Breaking News
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ट्रंप पर हमले के बाद फिर चली गोलिया, अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी से 4 लोगों की मौत

ट्रंप पर हमले के बाद फिर चली गोलिया, अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी से 4 लोगों की मौत

बर्मिंघम। डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली के दौरान हुआ जानलेवा हमला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ, कि अमेरिका से एक और गोलीबारी का मामला सामने आ गया. बर्मिंघम के एक नाइट क्लब में गोलीबारी हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई; जबकि 9 अन्य लोग जख्मी हुए हैं. एक अन्य गोलीबारी मामले में एक बच्चे समेत 3 और लोगों की जान चली गई.

नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 4 की मौत
बर्मिंघम पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की घटना 27वीं स्ट्रीट नॉर्थ के 3400 ब्लॉक में एक नाइट क्लब के बाहर हुई. सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की. लेकिन तब तक चार लोग अपनी जान गवा चुके थे. पुलिस को नाइट क्लब के पास एक फुटपाथ पर एक व्यक्ति और दो महिलाओं की लाशें क्लब के अंदर मिलीं.

दूर सड़क से की नाइट क्लब पर फायरिंग
अधिकारी ने आगे कहा कि इस घटना में नौ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. फायरिंग को लेकर जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि एक संदिग्ध ने सड़क से नाइट क्लब में गोलियां चलाईं. संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी जांच में बर्मिंघम पुलिस की सहायता कर रहे हैं.

घर के बाहर भी हुई फायरिंग, तीन लोगों की मौत
इससे पहले शनिवार को बर्मिंघम में एक घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई. यह घटना इंडियन समर ड्राइव के 1700 ब्लॉक में शनिवार शाम 5:20 बजे हुई थी. जानकारी के अनुसार, घर के बाहर एक वाहन पर गोलीबारी की गई थी, जिससे वाहन में सवार 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक में एक पुरुष, महिला और एक छोटा लड़का था, जो लगभग 5 साल का था. पुलिस घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top