Breaking News
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप
एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप

विपक्षी पार्टियों को सबक सिखाकर, भाजपा को समर्थन देगी जनता- सीएम

विपक्षी पार्टियों को सबक सिखाकर, भाजपा को समर्थन देगी जनता- सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने जालंधर में होटल व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के साथ की बैठक

जालंधर/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जालंधर, पंजाब में होटल व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में सबने भाग लेना है। उन्होंने सभी से संसदीय क्षेत्र जालंधर से भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

पूरे देश के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। पंजाब के लोगों का समर्थन मोदी के साथ है। पंजाब की भूमि सिख गुरुओं की भूमि है। धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र रक्षा के लिए सभी गुरुओं का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। पंजाब देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहा है। देश को आगे बढ़ाने में पंजाब के लोगों का हर तरह से योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। G 20, चंद्रयान सफलता, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से भारत का मान बढ़ा है। आजादी के बाद सबसे ज्यादा हवाई अड्डे बीते 10 सालों में बने हैं। 2014 से पहले खास लोगों के लिए योजनाएं बनाई जाती थी। पर आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर योजना बनाई जाती हैं। मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, लखपति दीदी योजना, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पंजाब में एम्स खुल गया है। पंजाब के लोगों ने उत्तराखंड के तराई क्षेत्र को बसाने का काम किया है। पंजाब के लोगों ने अकाली दल, कांग्रेस पार्टी, और आम आदमी पार्टी की सरकार देख ली है। निश्चित ही अब जनता इन पार्टियों को सबक सिखाने का काम करेगी और भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने कहा दिल्ली हरियाणा और चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव भारत को दिशा देने का चुनाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया गया है। गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादाें के नाम पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। उनका इतिहास भारत और दुनिया के सामने लाया गया है। मोदी के नेतृत्व में अगस्त 2021 में सिख धर्म के पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की तीन पवित्र प्रतियाँ पूरे सम्मान के साथ अफगानिस्तान से भारत लाई गई। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भी सिख धर्म के बड़े स्थल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी से संसदीय क्षेत्र जालंधर से भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर श अमित, डॉ. हरप्रीत सिंह, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top