Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का जिम्मा अदाणी ग्रुप को, 36 मिनट में पूरी होगी 9 घंटे की यात्रा

सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का जिम्मा अदाणी ग्रुप को, 36 मिनट में पूरी होगी 9 घंटे की यात्रा

पर्वतमाला परियोजना के तहत बनेगा देश का सबसे बड़ा रोपवे, हर साल लाखों श्रद्धालुओं को होगा लाभ

देहरादून। केदारनाथ धाम तक पहुंचने वाली सोनप्रयाग रोपवे परियोजना का जिम्मा अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को सौंपा गया है। कंपनी को इसके लिए औपचारिक सहमति पत्र भी मिल गया है। इस परियोजना से तीर्थयात्रियों को बेहद बड़ी सुविधा मिलने वाली है।

12.9 किलोमीटर लंबी इस रोपवे लाइन के शुरू होने से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक की लगभग 9 घंटे की कठिन पैदल चढ़ाई मात्र 36 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह रोपवे हर दिशा में प्रति घंटे करीब 1,800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगा। इससे हर साल लाखों श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से केदारनाथ धाम तक पहुंच पाएंगे।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना केंद्र सरकार की राष्ट्रीय रोपवे विकास योजना ‘पर्वतमाला परियोजना’ का हिस्सा है और इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर विकसित किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने में करीब छह साल का समय लगेगा और इसके बाद 29 वर्षों तक अदाणी एंटरप्राइजेज इसका संचालन करेगा।

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने कहा कि यह परियोजना केवल इंजीनियरिंग उपलब्धि नहीं है, बल्कि आस्था और आधुनिक तकनीक का संगम है। उनके अनुसार, यह रोपवे न सिर्फ यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा बल्कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों के लिए नए अवसर भी लेकर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top