Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्य हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – स्पीकर ऋतु खण्डूडी

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्य हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण – स्पीकर ऋतु खण्डूडी

हरेला पर्व-स्पीकर खंडूडी ने जसपुर में किया पौधरोपण

जसपुर। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का जसपुर विधानसभा पहुंचने पर उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण इन दिनों कुमाऊं क्षेत्र के दौर पर हैं।अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन जसपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक जसपुर शैलेंद्र मोहन सिंघल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य व जोरदार स्वागत किया।

जसपुर पहुंचने पर ऋतु खण्डूडी ने स्थानीय आदर्श किसान इण्टर कॉलेज विद्या नगर बहेरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़िनेगी जसपुर में हरेला के उपलक्ष में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर ऋतु खण्डडी ने जसपुर गढ़िनेगी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में वहाँ के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया। ऋतु खण्डूडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्य हमारे भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस पहल से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष महोदया का अभिवादन किया और उनके नेतृत्व की सराहना की। साथ हीं सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी जी का कुशल क्षेम विधानसभा अध्यक्ष से जाना और जनरल खण्डूडी जी के कार्यशैली की खूब प्रशंसा करी। अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के विकास और जनता के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सुरेश लहिया, विजय मक्कड़, गुरुताज, रवि साहनी, नरेश लोहिया, हरीश, संजय खन्ना आकांक्ष,इन्दर कुमार मोहन, राजकुमार चावला ,रुपेश बॉटला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top