Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

मौसम की चुनौतियों के बावजूद नहीं थम रही श्रद्धालुओं की आस्था

केदारनाथ में 10 लाख से अधिक ने किए दर्शन

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी आस्था और उत्साह की गवाह बन रही है। यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को हुई थी और अब तक महज 45 दिनों में देश-विदेश से आए करीब 28 लाख श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार, केदारनाथ धाम में दर्शन करने वालों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है, जबकि प्रतिदिन औसतन 70 हजार श्रद्धालु पवित्र धामों की ओर रुख कर रहे हैं। मौसम की अनिश्चितता और चुनौतियों के बावजूद भक्तों की आस्था डगमगाई नहीं है। यात्रा के संचालन में पर्यटन विभाग पूरी तरह सक्रिय है और व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए है।

ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन पंजीकरण में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर जैसे शहरों में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण कर रहे हैं। कई केंद्रों पर एक दिन में 28 हजार तक पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें से 28 लाख से ज्यादा दर्शन कर चुके हैं।

अब तक श्रद्धालुओं की संख्या (संक्षिप्त आंकड़े):

  • केदारनाथ: 10 लाख

  • बदरीनाथ: 7.80 लाख

  • गंगोत्री: 4.53 लाख

  • यमुनोत्री: 4.50 लाख

  • हेमकुंड साहिब: 95,700

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top