Breaking News
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
दून पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
दून पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

सीएम धामी ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के आवास पर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की

सीएम धामी ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के आवास पर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की

चंपावत /लोहाघाट। मुख्यमंत्री  का जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मैदान ईजड़ा गांव में बनाए गए हेलीपैड पहुचें। वहां से वह पैदल एवं कार से गांव ईजड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को गले लगाकर इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व.महरा के जाने से पार्टी को क्षति हुई है, वे पार्टी के लिए एक स्तंभ रहे।

बीते दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा के पिता का 72 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया था। इसके उपरांत 12.58 पर मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज मैदान हैलीपेड से देहरादून के लिए चले गए।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, उद्योगपति नरेंद्र लडवाल, मुकेश कालखुड़िया, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद लाल वर्मा समेत शोककुल परिवार जन एवं जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top