Breaking News
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
सफलताएं प्राप्त करने से भी कठिन उन सफलताओं के शिखर पर टिके रहना है- डॉ पंकज कुमार पांडेय
स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे
यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती
यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां

हरियाणा विधानसभा चुनाव- BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय संकल्प पत्र, महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस

हरियाणा विधानसभा चुनाव- BJP ने जारी किया 20 सूत्रीय संकल्प पत्र, महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस

हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं, और सभी पार्टियां जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं। इस क्रम में, कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा की जनता के लिए 20 सूत्रीय ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस घोषणापत्र में महिलाओं, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।

BJP के संकल्प पत्र के प्रमुख वादे:
24 फसलों की MSP पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने ₹2000 दिए जाएंगे।
हर घर गृहिणी योजना के तहत ₹500 में गैस सिलिंडर मिलेगा।
अग्निवीरों को राज्य सरकार द्वारा नौकरी देने का वादा।
OBC उद्यमियों को ₹25 लाख तक का कर्ज मिलेगा।
ग्रामीण छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
हर जिले में ओलंपिक खेलों की ट्रेनिंग की सुविधा होगी।
पिछड़ी जातियों के लिए अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाए जाएंगे।
2 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी देने का वादा।
नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख घर बनाए जाएंगे।
फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा शुरू होगी।
चिरायु आयुष्मान योजना के तहत ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की सेवा मुफ्त होगी।
मासिक पेंशन साइंटिफिक फॉर्मूले के तहत बढ़ाई जाएगी।

BJP का यह घोषणापत्र राज्य के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पार्टी ने इसे ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है और इसे चुनावी जीत की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top