Breaking News
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में अव्वल रहे एसजीजीआर विवि के स्कूल ऑफ योगिक साइंस और नेचुरोपैथी के छात्र

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में अव्वल रहे एसजीजीआर विवि के स्कूल ऑफ योगिक साइंस और नेचुरोपैथी के छात्र

नेट और जेआरएफ में सफल छात्रों को कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस और नेचुरोपैथी के विधार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी में नेट और जेआरएफ में सफलता प्राप्त कर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया| इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहेंद्र देवेंद्र दास महाराज ने उत्तीर्ण छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की | विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान ने विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों को भी इन सफल छात्रों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं हर साल अपने चुने हुए अध्ययन क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध करने के लिए यूजीसी- नेट की परीक्षा देते हैं।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से एनटीए को यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) के लिए पात्र हो जाता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के सभी स्नातकोत्तर छात्रों को प्रयास करना चाहिए| क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता परीक्षा होती है।

श्री गुरू राम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस और नेचुरोपैथी के संकायध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. कंचन जोशी ने जानकारी दी कि एम ए यौगिक साइंस के सुधांशु ने जेआरएफ वहीं आयुष शर्मा और साक्षी गोयल ने यूजीसी नेट, एमएससी योगिक साइंस थर्ड सेमेस्टर के दिव्या शिवम और सौरव ने यूजीसी नेट परीक्षा में उत्तीर्ण होकर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग एवं नेचुरोपैथी विभाग का नाम रोशन किया है|
इस अवसर पर प्रोफेसर सरस्वती काला, डॉ. अनिल थपलियाल, डाक्टर सुरेंद्र प्रसाद रयाल, डॉक्टर बिजेंद्र सिंह और अंशु ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top