Breaking News
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी पहली बार गोल्डन कार्ड से आच्छादित

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी पहली बार गोल्डन कार्ड से आच्छादित

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के प्रयासों से कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड कैशलेश इलाज की सुविधा

देहरादून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्मिकों को भी अब राज्य कर्मचारियों की भांति गोल्डन कार्ड की सौगात मिल गयी है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंगलवार को मंदिर कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड सौंपे। इस अवसर पर कार्मिकों ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र का गोल्डन कार्ड बनवाने के प्रयासों की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के पश्चात अजेंद्र ने अपने कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके लिए दिसंबर 2022 में सम्पन्न हुई मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना ( एसजीएचएस) के अंतर्गत मंदिर समिति कर्मचारियों के लिए भी गोल्डन कार्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के बाद कार्मिकों का विवरण जमा कर गोल्डन कार्ड बनवाने का कार्य शुरू हुआ। अब तक डेढ़ सौ से अधिक कार्मिकों के गोल्डन कार्य बनकर तैयार हो गए हैं। पेंशनर्स के भी गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। यही नहीं अस्थायी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा ( ईएसआई) सहित पीएफ का लाभ दिये जाने हेतु बीकेटीसी द्वारा प्रयास किये जा रहे है। इस संदर्भ में कार्यवाई अंतिम चरण में है।

गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी आनंद सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, प्रबंधक अनसुया नौटियाल, प्रबंधक किशन त्रिवेदी, आशुतोष शुक्ला, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, प्रबंधक विशाल पंवार, संजय चमोली, दीपेंद्र रावत, कल्पेश्वरी देवी, विनोद नौटियाल, अमित देवराड़ी, राहुल नेगी, सचिन सेमवाल, एकता, पिंकी, रीना, सविता, विजय पंत, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top