Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

10 दिनों में करीब 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

देहरादून। ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर इजाफा किया है। नई दरों के लागू होने के बाद वाहन चालकों को अब ईंधन के लिए पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा।

शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। पिछले दस दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल मिलाकर करीब पांच रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ताजा संशोधन के बाद देहरादून में पेट्रोल 97.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.18 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

ईंधन के साथ-साथ सीएनजी उपभोक्ताओं को भी झटका लगा है। देहरादून में सीएनजी के दाम तीन रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 97 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ता है। निजी वाहन चालकों का मासिक खर्च बढ़ने के साथ-साथ माल ढुलाई और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की लागत में भी वृद्धि हो सकती है। इसका असर फल, सब्जी, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई देने की संभावना है।

बाजार से जुड़े जानकारों के अनुसार यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी नहीं आती है, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता, व्यापारियों और मध्यम वर्ग के बजट पर अतिरिक्त दबाव बना दिया है।

Back To Top