Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

आईपीएल 2026- चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला आज

रियान पराग की कप्तानी में नई शुरुआत करेगी राजस्थान रॉयल्स

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला सोमवार को यानी आज गुवाहाटी में खेला जाएगा, जहां पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमें पिछले सीजन की निराशा को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ अपने अभियान को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगी।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला कई मायनों में खास रहने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों ही नई रणनीति और बदले हुए संयोजन के साथ मैदान में उतरेंगी।

इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण संजू सैमसन होंगे, जो अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई की ओर से खेलते नजर आएंगे। लंबे समय तक राजस्थान की कप्तानी कर चुके सैमसन के लिए यह मुकाबला भावनात्मक भी होगा। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद वे आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे।

वहीं चेन्नई को इस मैच में अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलेगी, जो चोट के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस भी फिटनेस कारणों से इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम के युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा।

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में नए कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में उतर रही है। टीम में रवींद्र जडेजा की मौजूदगी अनुभव जोड़ती है, जबकि बल्लेबाजी की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल पर होगी। उनके साथ शिमरॉन हेटमायर और अन्य युवा खिलाड़ी टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

हालांकि राजस्थान की गेंदबाजी अब भी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, जिसे इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पिछले सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, ऐसे में यह मैच दोनों के लिए नई शुरुआत का अहम अवसर है।

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दर्शक मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

Back To Top