Breaking News
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण

त्रिस्तरीय निर्वाचित प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

त्रिस्तरीय निर्वाचित प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

रूद्रपुर (उधमसिंह नगर)। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के त्रिस्तरीय निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन अनेक जनप्रतिनिधि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन और पंचायतीराज सचिव हरिचन्द्र सेमवाल, पंचायतीराज निदेशक श्रीमती निधि यादव के दिशा निर्देश में जनपद के नगर गांधी पार्क में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के त्रिस्तरीय निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन शनिवार को पंचायतीराज विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक डी०पी० देवराड़ी द्वारा मॉडल जी०पी०डी०पी० के निर्माण विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया।

कार्यशाला में अल्मोड़ा से आये ग्राम प्रधान राजेश कुमार, नैनीताल से आये दिनेश जोशी, जसपुर से ब्रह्मानंनद, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीन कुमार कोरंगा एवं जनपद बागेश्वर से आयी श्रीमती रूकमणी दानू ने प्रशिक्षण के पुनरावलोकन के उद्देश्य से अपने-अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त करते हुए विभिन्न समस्याओं को भी प्रतिभागियों के साथ साझा किया। जबकि स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश गंगवार, द्वारा पंचायतों में लागू ई-ग्राम स्वराज एवं अन्य पोर्टलों के प्रबन्धन विषय पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई।

पंचायतीराज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला के अंतिम आज कुमाऊँ मण्डल से आये त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को जनपद ऊधमसिंह नगर में स्थित पंचायत लर्निंग सेंटर एवं काठगोदाम स्थित प्लास्टिक रिसाईक्लिंग प्लांट का भी अध्ययन और भ्रमण करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top