Breaking News
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
ऋषिकेश में एमडीडीए का सख्त एक्शन, अवैध बहुमंजिला निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा कायम, 16वें हफ्ते भी टीआरपी में नंबर 1
जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त
जिले में चिन्हित 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक

नई दिल्ली- ओडिशा के कटक शहर में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में अचानक आग लग गई। आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ ही मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री तुरंत अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और घटना की जांच के निर्देश दिए।

इस दुखद हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा कि इस घटना से उन्हें गहरा दुःख पहुंचा है।

वहीं ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी कटक के अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही राज्य सरकार से सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की अपील भी की।

Back To Top