Breaking News
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 850 मरीजों ने उठाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 850 मरीजों ने उठाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ

राज्यपाल की प्ररेणा से आंखे हैं अनमोल मुहिम को आगे बढ़ाया

200 रोगियों की निःशुल्क मोतियोबिंद सर्जरी एवम् पुतली प्रत्यारोपण हुआ

25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक आयोजित शिविर का मरीजों ने उठाया लाभ

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महामहिम राज्यपाल, उत्तराखण्ड ले.जर्नल गुरमीत सिंह की प्रेरणा एवम् मार्गदर्शन से आयोजित कैंप का आमजन ने बढ़चढ़कर लाभ उठाया। 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक आयोजित शिविर में रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, औषधियों का वितरण, मोतियाबिंद का आॅपरेशन व निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया। यह जानकरी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ तरन्नुम शकील ने दी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ अशोक नायक, प्राचार्य श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज ने किया। नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ तरन्नुम शकील ने जानकारी दी कि दृष्टिहीनता निवारण सप्ताह के अन्तर्गत 850 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के अन्तर्गत 200 रोगियों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी एवम् पुतली प्रत्यारोपण किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा शिविर के आयोजन की जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक प्रचारित प्रसारित किया गया। उन्होंने आखें है अनमोल स्लोगन को परिभाषित करते हुए सभी से नेत्र सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। शिविर को सफल बनाने में नेत्र विभाग के सभी डाॅक्टरों व रेजीडेंटस सहित आॅप्टोमिट्रिस्टस का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top