Breaking News
मसूरी में बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, सरकारी आवास पर गिरी विशाल चट्टान
मसूरी में बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, सरकारी आवास पर गिरी विशाल चट्टान
कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत
कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा का देहरादून में भव्य स्वागत
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”
8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”
राजपुर रोड पर पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर बनाया वीडियो, पुलिस ने युवक को दबोचा
राजपुर रोड पर पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर बनाया वीडियो, पुलिस ने युवक को दबोचा
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से अवैध शराब की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी से अवैध शराब की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर
कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- डीएम
प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- डीएम

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों का किया गठन

नैनीताल:  जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर 8 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक पूरे जनपद में “विशेष स्वच्छता अभियान” चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी। राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिन्हीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा।

अभियान के तहत शहरी क्षेत्रान्तर्गत नगर आयुक्त एवं वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी,अधिशासी अधिकारी अपने-अपने नगर क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाएंगे। इसी प्रकार वन एवं पर्यटन क्षेत्रों में विशेष रूप से रामनगर मार्ग, चोरगलिया रोड सहित अन्य वन क्षेत्रों में कचरे के वल्नरेबल प्वाइंट्स की सफाई की जाएगी। पर्यटन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग,ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में सघन सफाई की जाएगी। विशेष रूप से जिन स्थानों में अधिक पर्यटन गतिविधियां व आवागमन अधिक रहता है जिसमें रामनगर का रिजॉर्ट क्षेत्र, बैलपड़ाव, धानाचूली, मुक्तेश्वर, धारी,रामगढ़ जैसे क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु तीनों क्षेत्रों हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने हेतु जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस विशेष स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गंभीरता पूर्वक कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं तथा प्रत्येक दिन की फोटोग्राफ जियोटैग के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Back To Top