Breaking News
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश

11 गर्ल्स बटालियन ने सीआईएमएस कॉलेज को दी एनएसीसी खोलने की मान्यता

11 गर्ल्स बटालियन ने सीआईएमएस कॉलेज को दी एनएसीसी खोलने की मान्यता

सीआईएमएस कॉलेज की छात्राओं को मिलेगा एनएसीसी में प्रवेश का मोका- ललित जोशी

पढ़ाई के साथ साथ अनुशासन के लिए एनएसीसी जरुरी- ललित जोशी

देहरादून।  सीआईएमएस कॉलेज देहरादून में अध्ययनरत छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं। कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एनसीसी की 11 उत्तराखण्ड़ बालिका बटालियन से मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार 17 मई 2023 को 11 उत्तराखण्ड बालिका एनसीसी बटालियन देहरादून के कर्नल ओ. पी. पाण्डे एवं सीनियर जी. सी. आई. मंजू कैंतुरा ने कॉलेज का निरीक्षण किया और और संस्थान को एनसीसी की मान्यता मिलने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संस्थान में अतिथियों का स्वागत किया और कॉलेज में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने इस सत्र से एनसीसी की मंजूरी मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी छात्राओं का सौभाग्य है कि उन्हें एनसीसी के माध्यम से अनुशासन के साथ देश सेवा के लिए भी जाने का मौका मिलेगा।

कर्नल ओ. पी. पाण्डे ने कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी आपके अंदर अनुशासन तो लाएगा ही साथ में देश की सेना में जाने का भी अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने ललित मोहन जोशी द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से इस मुहिम का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब आप नशे से दूर रहेंगे तभी आपको विभिन्न क्षेत्रों में जाने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत (रिटायर्ड) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंजना गुंसाई ने किया। कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top