Breaking News
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
नशा तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

फिल्म मार्टिन का दमदार ट्रेलर रिलीज, अभिनेता ध्रुव सरजा एक्शन मोड में आए नजर

फिल्म मार्टिन का दमदार ट्रेलर रिलीज, अभिनेता ध्रुव सरजा एक्शन मोड में आए नजर

एपी अर्जुन द्वारा निर्देशित ध्रुव सरजा अभिनीत आगामी फिल्म मार्टिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए तैयार है। मार्टिन फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर जारी कर दिया है. अभिनेता ध्रुव सरजा लीड रोले में नजर आएंगे। वहीं कन्नड़ फिल्म का निर्देशन एपी अर्जुन ने किया है. ट्रेलर में देखा जा सकता है की धु्रव सरजा पाकिस्तानी सेना के दुश्मन नजऱ आ रहे हैं. दमदार अवतार में अभिनेता अपने प्रतिद्वंद्वियों को गोली मारते हुए नजऱ आ रहे हैं. यह फि़ल्म एक एक्शन फि़ल्म होने का वादा करती है, फि़ल्म के ट्रेलर में रेगिस्तान में भारी मोटर वाहनों से जुड़े खतरनाक स्टंट सीन और सडक़ पर कार-चेज़ सीक्वेंस भी दिखाए गए हैं।

मार्टिन, जो 2021 में फ्लोर पर आई थी, उदय के मेहता और सूरज उदय मेहता द्वारा निर्मित है. कई भाषाओं में रिलीज होने वाली यह फिल्म 11 अक्टूबर को दुनिया भर में स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।

100 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट पर बनी इस फिल्म को वीएफएक्स-हैवी बताया जा रहा है और इसमें कथित तौर पर 8-9 फाइट सीक्वेंस हैं. मणि शर्मा ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है जबकि केजीएफ फेम रवि बसरूर ने बैकग्राउंड स्कोर किया है. बता दें की मार्टिन के साथ, ध्रुव सरजा 2021 में पोगारू के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. ऐसे में फैंस अभिनेता से दमदार एक्शन की उम्मीद है. अभिनेता केडी-द डेविल की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं।

ध्रुव सरजा ने भी अपना विश्वास व्यक्त किया कि मार्टिन वैश्विक दर्शकों को आकर्षित करेगी और उन्होंने कहा कि आज कई फिल्मों को अखिल भारतीय स्तर पर विपणन किया जाता है, लेकिन विदेशी भाषाओं में यह रिलीज फिल्म को लाभ पहुंचाएगी। मार्टिन भाषाई सीमाओं से परे पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, यह एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जिसमें नाटकीय तत्व हैं जो इसे सार्वभौमिक रूप से आकर्षक बनाते हैं।

ध्रुव सरजा के अलावा, फिल्म में वैभवी शांडिल्य, अन्वेषी जैन, सुकृता वागले, अच्युत कुमार और निकितिन धीर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। तकनीकी दल के लिए, छायांकन सत्य हेगड़े द्वारा संभाला जाता है और संगीत रवि बसरूर द्वारा रचित है। यह 11 अक्टूबर, 2024 को दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top