Breaking News
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन
वित्तीय समावेशन से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर
वित्तीय समावेशन से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर
खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
आयुक्त दीपक रावत ने किया SIR कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक
उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी
महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
सीएमओ डॉ. मेघना असवाल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश
पौड़ी में दून हैचरीज की भूमि खरीद मामले की जांच तेज, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक

पौड़ी।  पौड़ी-देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे ग्राम ऐराड़ी (पट्टी सितोनस्यूं-4), तहसील पौड़ी में दून हैचरीज लिमिटेड द्वारा खरीदी गई भूमि के मामले में जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया के निर्देश पर गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज जुटा लिए हैं। साथ ही जांच पूरी होने तक संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनसामान्य और सोशल मीडिया से प्राप्त तथ्यों के आधार पर 3 अगस्त को अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया। समिति में संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी, उप निबंधक पौड़ी तथा जिला विकास प्राधिकरण के प्रभारी अधिशासी अभियंता को सदस्य बनाया गया है।

जांच समिति ने स्थल का निरीक्षण कर भूमि की वर्तमान स्थिति, निर्माण गतिविधियों और राजस्व अभिलेखों का प्रारंभिक परीक्षण किया। साथ ही संबंधित विभागों से भूमि क्रय, उसके उद्देश्य, स्वीकृत अनुमतियों तथा निर्माण कार्य से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने तक संबंधित स्थल पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back To Top