Breaking News
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
ईयरबड्स लगाकर सोने की आदत पड़ सकती है भारी, कानों में दर्द से लेकर सुनने की क्षमता तक पर असर
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में तेजी, पहले दिन के लिए बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में तेजी, पहले दिन के लिए बिके 88 हजार से ज्यादा टिकट
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव
ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

देहरादून- विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जनपद देहरादून में समावेशी, सुगम एवं सुलभ मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिव्यांगजनों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला स्वीप टीम द्वारा दिव्यांगजनों को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ ही मतदान संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की जा रही हैं।

इसी क्रम में 21 अक्टूबर को गांधी शताब्दी अस्पताल, डालनवाला, देहरादून में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया। जिला स्वीप टीम ने दिव्यांगजनों को निर्वाचन में उनकी भागीदारी के महत्व, मतदान प्रक्रिया तथा सुगम, सुलभ एवं समावेशी मतदान की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य दिव्यांग मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

वहीं, 22 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी, देहरादून के निर्देशन में खंड विकास कार्यालय, डोईवाला में दिव्यांगजनों के लिए मतदाता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय, समाज कल्याण विभाग एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को मतदाता साक्षरता, निर्वाचन संबंधी सुविधाओं तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जा रही है।

शिविर में जिला स्वीप टीम, देहरादून द्वारा स्टॉल लगाकर जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता की जा रही है। टीम के माध्यम से दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले। इसके लिए दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गों की निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Back To Top