Breaking News
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में आदिकवि एवं रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सत्य, करुणा समानता और मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उनके महान विचार और शिक्षाएं आज भी समाज को सदाचार, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके आदर्श हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर एक समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ बबीता सहोत्रा, भावना चौधरी, सतेंद्र नाथ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Back To Top