Breaking News
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची पोर्टल शुरू
मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने उठाए 18 महत्वपूर्ण कदम
सीएम ने परिवहन आरक्षियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में 92 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
एक देश एक चुनाव से और अधिक सशक्त होगा लोकतंत्र – मुख्यमंत्री
खनन माफियाओं पर शिकंजा, पौड़ी खनन विभाग ने कमाए 29.62 करोड़ रुपये
2009 के बाद पहली बार निर्धारित समय से पहले दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी
पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

उत्तराखंड बोर्ड 2024- कल जारी होगा 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, यहां जानिए कैसे करें डाउनलोड

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के दो लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म होने में बस एक दिन और है। 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। यूके बोर्ड 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थी। इस साल यूके बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल दो लाख 10 हजार 354 छात्र शामिल हुए थे। यूके बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम (विज्ञान/कला/वाणिज्य) के परिणाम एक ही समय पर घोषित किए जाएंगे।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ubse.uk.gov.in पर जाएं।

  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top