Breaking News
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी

बेलगाम ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

बेलगाम ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा।  रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा को एक बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने घटना के बाद हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह शांत किया। पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बिहार के निवासी परिवार रोहतक के विजयनगर में रहता है। पीड़ित पिता कार्तिक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कक्षा 9 की छात्रा है और सुबह रोज की तरह साइकिल से सवार होकर स्कूल के लिए जा रही थी। उसी के पीछे वह भी अपनी साइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहा था। जब उनकी बेटी रक्षित भिवानी चुंगी के पास पहुंची तो एक बेलगाम मिनी ट्रक ने उनकी बेटी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वह उसे अस्पताल लेकर गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उधर घटना के बाद भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई और हंगामा किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से मिनी ट्रक चलाने का केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top